फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   criminal flashed to gun rickshaw driver for 5 rupees ride fare mau

यूपी : 5 रुपये किराए को लेकर रिक्शा चालक पर तानी रिवॉल्वर, वीडियो वायरल

Fri, 21 Jun 2019 11:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
criminal flashed to gun rickshaw driver for 5 rupees ride fare mau
रिक्शा चालक पर बंदूक निकाले हुए शख्स (लाल शर्ट में) - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने रिक्शा चालक पर 25 रुपये किराया मांगने पर रिवॉल्वर तान दी। लोगों के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि दोपहर तक पुलिस ने इस मामले में किसी को हिरासत या गिरफ्तार नहीं किया था। पुलिस ने बताया कि रिक्शा चालक पर रिवॉल्वर तानने वाले व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शख्स शहर कोतवाली क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी का निवासी बताया जाता है। स्थानीय लोगों की माने तो रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रिवॉलवरधारी ने रिक्शा चालक को 20 रुपये दिए। लेकिन रिक्शा चालक 25 रुपये की बात पर अड़ा रहा। इसी बात को लेकर सवारी और रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया।

बात बढ़ने पर रिक्शा चालक ने सवारी को कुछ उल्टा बोल दिया। इस दौरान शख्स ने गुस्से में आपा खो दिया और रिक्शा चालक को मारने के लिए रिवॉल्वर निकाल ली। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत तो जरूर हुआ, लेकिन आक्रोशित व्यक्ति ने रिक्शा चालक पर कई प्रहार भी किए।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के आदेश भी दिए गए है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed