यूपी : 5 रुपये किराए को लेकर रिक्शा चालक पर तानी रिवॉल्वर, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने रिक्शा चालक पर 25 रुपये किराया मांगने पर रिवॉल्वर तान दी। लोगों के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि दोपहर तक पुलिस ने इस मामले में किसी को हिरासत या गिरफ्तार नहीं किया था। पुलिस ने बताया कि रिक्शा चालक पर रिवॉल्वर तानने वाले व्यक्ति की शिनाख्त हो गई है।
शख्स शहर कोतवाली क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी का निवासी बताया जाता है। स्थानीय लोगों की माने तो रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रिवॉलवरधारी ने रिक्शा चालक को 20 रुपये दिए। लेकिन रिक्शा चालक 25 रुपये की बात पर अड़ा रहा। इसी बात को लेकर सवारी और रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया।
बात बढ़ने पर रिक्शा चालक ने सवारी को कुछ उल्टा बोल दिया। इस दौरान शख्स ने गुस्से में आपा खो दिया और रिक्शा चालक को मारने के लिए रिवॉल्वर निकाल ली। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत तो जरूर हुआ, लेकिन आक्रोशित व्यक्ति ने रिक्शा चालक पर कई प्रहार भी किए।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के आदेश भी दिए गए है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।