फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Criminal beat rape victim and her family in azamgarh

पहले गैंगरेप, फिर सुलह न करने पर रेप पीड़िता को परिवार सहित पीटकर किया घायल

Thu, 03 May 2018 02:15 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 03 May 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Criminal beat rape victim and her family in azamgarh
demo pic
यूपी में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। उनको कानून व्यवस्था का बिल्कुल खौफ नहीं है। आजमगढ़ में चार युवकों ने पहले युवती के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़िता के परिवार से सुलह करने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिवार को सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। दो लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ दो अगस्त 2017 को गांव के सूरज, सुरेंद्र, रोहित और अमरजीत सिंह ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद चारों आरोपी जमानत पर छूटकर घर आए और मुकदमे में पीड़िता के परिवार से सुलह-समझौते का दबाव बना रहे थे। पीड़िता के घर वालों ने इससे इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात पीड़िता किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। सुलह-समझौता न करने से नाराज आरोपियों ने घात लगाकर करीब साढ़े आठ बजे पीड़िता पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।

आरोपियों की हो रही तलाश

Criminal beat rape victim and her family in azamgarh
UP POLICE - फोटो : SELF
युवती की चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य उसे बचाने आए तो मनबढ़ युवकों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। हमले में रेप पीड़िता सहित परिवार के छह सदस्य घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज में भर्ती कराया।

हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेप पीड़िता सहित दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शेष अन्य का वहीं पर इलाज चल रहा। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed