{"_id":"586d5afd4f1c1b005215a8fb","slug":"collision-student-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर की टक्कर से छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाल, वाराणसी
Updated Thu, 05 Jan 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
काजीसराय में हादसे के बाद पड़ी किशोर की साइकल और मौके पर जुटी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बड़ागांव क्षेत्र के काजीसराय बाजार में बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने साइकल सवार कक्षा नौ के छात्र शौर्य सिंह उर्फ आशीष (15) को कुचल दिया। शौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने दौड़ा लिया। किसी तरह पुलिस लोगों को समझाकर शांत कराई। एक घंटे बाद आवागमन सामान्य हुआ।
बड़ागांव थाने के गड़वा निवासी व्यापारी अशोक सिंह का बेटा शौर्य हरहुआ मंडी से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। काजीसराय बाजार पहुंचा तो पीछे से आ रहे डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और फिर कुचलते हुए निकल गया। थोड़ी दूर जाकर डंपर खड़ा कर चालक भाग गया। क्षेत्रीय लोगों ने डंपर के खलासी को पकड़कर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। उसे हरहुआ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही लोगों ने चालक की गिरफ्तारी, छात्र के परिवार को मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया। एसडीएम पिंडरा और सीओ ने लोगों को मदद का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
शौर्य दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। इसके चलते परिवार का दुलारा था। हरहुआ स्थित एक निजी विद्यालय का छात्र रहा शौर्य बेहद होनहार था। घटनास्थल पर पहुंचे शौर्य के पिता अशोक रोते-रोते बेहोश हो जा रहे थे।