फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Clean India mission varanasi murder Pramod Nigam complicating

स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े प्रमोद निगम की हत्या की गुत्थी उलझी

Thu, 19 Jan 2017 02:19 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Thu, 19 Jan 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
Clean India mission varanasi murder Pramod Nigam complicating
फेरी-पटरी, ठेला व्यवसायी संघ के सचिव प्रमोद निगम - फोटो : अमर उजाला
फेरी-पटरी, ठेला व्यवसायी संघ के सचिव और स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े प्रमोद निगम की हत्या की गुत्थी उलझ गई है। गुरुवार दोपहर तक तक क्राइम ब्रांच और सिगरा पुलिस वारदात की ठोस वजह नहीं खोज सकी।
विज्ञापन


मंगलवार को जवाहर मार्केट के पास टॉयलेट को लेकर दो लोगों के साथ प्रमोद की मारपीट और पियरी क्षेत्र में एक मकान की पंचायत से उपजे विवाद को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने जवाहर मार्केट स्थित शराब दूकान से लेकर इंग्लिशिया लाइन तिराहा होते हुए मलदहिया तक की दूकानों में से तीन जगह से सीसीटीवी फुटेज जुटाया है।
विज्ञापन


हुकुलगंज निवासी प्रमोद निगम की मंगलवार रात इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर के समीप सरेराह दो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि मंगलवार शाम चार बजे नशे में धुत ट्रैक शूट पहने लगभग 45 वर्षीय एक अधेड़ और एक 22 वर्षीय युवक जवाहर मार्केट के समीप स्थित पार्क के सामने टॉयलेट कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद ने मना किया तो वे उलझ कर हाथापाई पर आमादा हो गए। इसके बाद प्रमोद निगम और उनके पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने दोनों को जमकर पीट दिया।

खुद को अपमानित महसूस करते हुए दोनों जवाहर मार्केट के समीप एक ठेले पर बैठे रहे और इसी दौरान उनके पास कुछ लोग आकर पूछे कि अब क्या करना है। दोनों का कहना था कि बहुत बेइज्जती हो गई, देख लिया जाएगा।
 

Clean India mission varanasi murder Pramod Nigam complicating
शव यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि दोनों जवाहर मार्केट स्थित शराब दूकान पर रोजाना आते थे और प्रदीप की गतिविधियों से वाकिफ थे। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि बाइक पर हेलमेट और काली जैकेट पहनकर बैठे जिस शख्स ने प्रमोद को गोली मारी थी, उसकी कद-कांठी अधेड़ जैसी ही थी।

क्राइम ब्रांच और सिगरा पुलिस अब उसी की शिनाख्त में जुटी है। पुलिस का मानना है कि अधेड़ जानता था कि प्रदीप भारतीय शिक्षा मंदिर के समीप स्थित मिठाई की दूकान पर रोज की तरह जरूर रुकेंगे। इसलिए इंग्लिशिया लाइन से प्रमोद का पीछा कर उन्हें मिठाई की दूकान के सामने गोली मारी गई और मलदहिया की ओर खाली रास्ता देखकर बदमाश भाग निकले।

बुधवार को अधेड़ की तलाश में पुलिस ने जवाहर मार्केट स्थित शराब दूकान के पास घंटों समय गुजारा और पूछताछ की लेकिन उसका पता नहीं लगा। उधर, प्रमोद के बेटे अभिषेक ने बताया कि जब मारपीट हुई तो वह भी जवाहर मार्केट के पास मौजूद था। मार खाने वाले अधेड़ ने कहा था कि वह प्रमोद को देख लेगा।

दूसरी बात यह सामने आई कि कुछ माह पहले पियरी में एक दोस्त के मकान के कब्जे से संबंधित पंचायत में प्रमोद शामिल हुए थे। कहा था कि जब तक वे जिंदा रहेंगे, मकान पर जो काबिज है वो हटेगा नहीं।

इस संबंध में प्रमोद को गोली मारने की धमकी दी गई थी लेकिन उन्होंने पुलिस से शिकायत भी नहीं की। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अभी तक प्रमोद से जुड़ी कोई ऐसी ठोस बात सामने नहीं आई है, जिसे उनकी हत्या की वजह माना जा सके। मंगलवार की दोपहर हुई मारपीट और जमीन संबंधी विवाद के साथ ही अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed