फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Charge sheet filed against Anju and Kaushik in uppsc paper leak case varanasi

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अंजू और कौशिक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Tue, 27 Aug 2019 01:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Aug 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against Anju and Kaushik in uppsc paper leak case varanasi
पुलिस की गिरफ्त में अंजू कटियार (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली की आरोपी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की निलंबित परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार और कौशिक कुमार के खिलाफ सोमवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कोर्ट में पुलिस ने 250 पन्ने से ज्यादा का आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण के शेष अन्य सात आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। अंजू के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के लिए पुलिस अब तक शासन स्तर से अभियोजन की अनुमति मिलने का इंतजार कर रही थी।

विज्ञापन


2018 में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में हुई धांधली का खुलासा 28 मई 2019 को एसटीएफ ने किया था। प्रकरण में कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार को चोलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 30 मई को अंजू कटियार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : भाजपा के खिलाफ ये बयान देकर फंसे ओमप्रकाश राजभर, मऊ में केस दर्ज और वाराणसी में शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल दोनों जिला जेल में बंद हैं। इस मामले में वांछित अन्य सात आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका जनपद न्यायालय से खारिज हो चुकी है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि अंजू और कौशिक के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य आरोपों के संबंध में पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं।

इसी आधार पर विवेचक सीओ सदर सत्येंद्र तिवारी ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है। अन्य सात आरोपियों के खिलाफ जल्द ही अदालत की अनुमति से कुर्की की कार्रवाई कराई जाएगी।

पूर्व चेयरमैन से हुई थी पूछताछ :
शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बीते जुलाई महीने में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉ. अनिरुद्ध सिंह यादव से आठ घंटे तक पूछताछ की थी। हालांकि पूछताछ में डॉ. यादव ने खुद को पूरे प्रकरण से अनभिज्ञ बताया था। प्रकरण के विवेचक के अनुसार मामले में वांछित चल रहे सातों आरोपी गिरफ्तार होंगे तो पता चलेगा कि स्थानीय स्तर पर उनके साथ और कौन-कौन धांधली में शामिल था। इसके अलावा पूछताछ के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि कहीं वे सातों किसी अन्य परीक्षा की धांधली में भी तो शामिल नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed