फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chandauli doctor beat patient after half payment

चंदौलीः मरीज ने नहीं चुकाया बिल तो डॉक्टर ने पार की मानवता की सारी हदें

Sat, 07 Oct 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली Updated Sat, 07 Oct 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
chandauli doctor beat patient after half payment
डेमो - फोटो : डेमो
यूपी के चंदौली जिले में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक ने मानवता की सारी हदों को पार कर दिया। प्रसव के बकाये की वसूली के लिए गुरुवार रात एक निजी अस्पताल के संचालक और उसके गुर्गों ने महिला के पति की राड से पिटाई कर गर्म पानी डाल दिया। इसके बाद करेंट भी लगाया
विज्ञापन


घर वालों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवां गांव का है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया। महेवां निवासी अर्जुन गुप्ता की पत्नी सीता देवी का प्रसव दो माह पूर्व एनएच दो से सटे एक निजी अस्पताल में हुआ था।
विज्ञापन


अर्जुन गुप्ता ने बताया कि प्रसव के पूर्व कुल 18 हजार का खर्च बताया गया था। उस दौरान उसने नौ हजार रुपये जमा कर दिए। बाकी बाद में देने का वादा किया था। प्रसव के बाद वह पत्नी और बच्चे के साथ घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पहले किया मारपीट कर घायल, फिर घर भी पहुंचाया

chandauli doctor beat patient after half payment
यूपी-100 - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित ने बताया कि गुरुवार की रात संचालक का भतीजा निक्की सिंह मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचा और उसे लेकर अस्पताल आया। यहां संचालक एवं उसके गुर्गों ने उसे राड से पीटा। फिर उस पर गर्म पानी फेंक कर करेंट लगाया। इसके बाद उसे घर पहुंचा दिया गया।

अर्जुन की हालत देखकर घर में चीख पुकार मच गई। परिवार वालों ने उसे राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। अर्जुन की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने निक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप चंदेल ने बताया कि अलीनगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed