{"_id":"5fd106048ebc3e3d57440354","slug":"cash-and-jewelry-missing-after-reaching-manduwadih-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचे तो नकदी और जेवर गायब, बलिया निवासी दो भाइयों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचे तो नकदी और जेवर गायब, बलिया निवासी दो भाइयों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच
Wed, 09 Dec 2020 10:44 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
मंडुवाडीह स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद जाने के लिए वाराणसी के मंडुवाडीह स्टेशन से ट्रेन में बैठने जा रहे बलिया के रसड़ा निवासी अनुज सिंह का बैग गायब हो गया। बैग में डेढ़ लाख रुपये, पांच लाख रुपये मूल्य से ज्यादा के गहने और कपड़े थे। सूचना पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
अनुज सिंह के अनुसार, वह और उनके भाई अनूप सिंह मंगलवार रात बस से चौकाघाट में उतरे। यहां से मंडुवाडीह स्टेशन के लिए टोटो में बैठे। मंडुवाडीह स्टेशन के सामने उतरे तो उनका बैग गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी बैग न मिलने पर अनुज ने पुलिस को सूचना दी। मंडुवाडीह थाने की पुलिस टोटो चालक और सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर प्रकरण की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन