{"_id":"5d38a4118ebc3e6ce64e424e","slug":"case-files-against-lady-constable-in-fake-fir-files-of-molestation-in-robertsganj-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साजिश कर झूठा रेप केस दर्ज करने का सच आया सामने, महिला सिपाही समेत दो पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साजिश कर झूठा रेप केस दर्ज करने का सच आया सामने, महिला सिपाही समेत दो पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश
Thu, 25 Jul 2019 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने राबर्ट्सगंज कोतवाल को भदोही में तैनात एक महिला सिपाही समेत दो के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के आदेश मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वर्ष 2018 में करमा थाने और वर्तमान में चुर्क पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने अधिवक्ता के जरिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी। सिपाही का आरोप है कि वर्ष 2018 में महिला थाना राबर्ट्सगंज और वर्तमान में भदोही में तैनात एक महिला सिपाही ने साजिश के तहत उसके खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
महिला ने जिस दिन खुद के साथ घटना घटने की बात कही है, उस दिन वह महिला थाने में अपने कार्यालय में तैनात थी। लेकिन उसने कार्यालय में लगे कंप्यूटर से सारा डाटा डिलीट कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी ने सीओ से इसकी जांच कराई और जांच में डाटा डिलीट करने की पुष्टि हुई, फिर उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। उक्त आरक्षी और उसके चाचा द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट ने आरोपी सिपाही और उसके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। आदेश के क्रम में कार्यवाही की जा रही है।