{"_id":"58ab114b4f1c1b2b69b232e8","slug":"case-filed-against-six-person-in-charge-of-beaten-love-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज से नाराज परिवारवालों ने दंपति से की मारपीट, छह के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज से नाराज परिवारवालों ने दंपति से की मारपीट, छह के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 21 Feb 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर के रहने वाले हैं युवती के परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में लव मैरिज करने वाली एक युवती ने अपने भाई, चाचा, बहनोई समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना सात फरवरी को मंडुवाडीह स्टेशन पर तब हुई थी जब युवती अपने पति के साथ नई दिल्ली जा रही थी।
उसके लव मैरिज करने से नाराज घरवालों ने स्टेशन पहुंचकर उसे और उसके पति को मारपीट कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया था। युवती का आरोप है कि आरोपियों से उसे और उसके पति की जान को खतरा है।
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र की युवती ने सिगरा, महमूरगंज निवासी एक युवक के साथ लव मैरिज की है। रविवार की रात जीआरपी कैंट थाने में युवती ने तहरीर देकर बताया कि लव मैरिज से उसके घर के कुछ सदस्य नाखुश हैं।
विज्ञापन
सात फरवरी को वह मंडुवाडीह से नई दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी कि तभी उसके भाई, चाचा, बहनोई सहित कई लोग पहुंच गए। उसे और उसके पति को मारपीट कर गाड़ी में बिठाने लगे।
आरपीएफ के सिपाही और स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें छुड़ाया। इस दौरान उसके पति को फ्रैक्चर सहित दोनों गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद वे दिल्ली चले गए।
रविवार को वापसी के बाद जीआरपी कैंट में युवती की तहरीर पर सतीश सिंह, शोभित सिंह, प्रवीण सिंह, मुदित सिंह, संदीप और उनके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। ये सभी जौनपुर के रहने वाले हैं।