{"_id":"5d622c148ebc3e939d46891c","slug":"case-file-in-pddu-nagar-police-to-offensive-comment-on-facebook-for-lord-krishna-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : भगवान श्रीकृष्ण को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर हंगामा, थाने में दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंदौली : भगवान श्रीकृष्ण को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर हंगामा, थाने में दी तहरीर
Sun, 25 Aug 2019 12:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
थाने में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने पर राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अलीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि 23 अगस्त को अलीनगर क्षेत्र की एक बस्ती के एक युवक ने फेसबुक अकाउंट पर श्रीकृष्ण के बारे में अमर्यादित टिप्पणी की है। कार्यकर्ताओं ने इसे आस्था पर प्रहार बताया है। इसके बाद लोगों ने थाने में जाकर हंगामा किया और युवक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
साथ ही अलीनगर थाना प्रभारी को तहरीर सौंप कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन