फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Businessman shoot come back after recovery from bihar to chandauli

बिहार से तगादा कर लौट रहे व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मारी, भीड़ जुटने पर हुए फरार

Sat, 13 Jul 2019 06:20 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 13 Jul 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
Businessman shoot come back after recovery from bihar to chandauli
अमरीक सिंह - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के एक व्यवसायी को बिहार में बदमाशों ने गोली मार दी। व्यवसायी को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उन्हें रेड जोन में रखा गया है। 

विज्ञापन


चंदौली के रविनगर निवासी महेंद्र सिंह के बेटे अमरीक सिंह की गंगा कटरा में कपड़े की थोक दुकान है। शुक्रवार को वह बाइक से बिहार के भभुआ जिले में तगादा करने गए थे। दोपहर में एक बजे वह भभुआ से पीडीडीयू नगर लौट रहे थे।
विज्ञापन


भभुआ से आगे बढ़ने पर बाइक सवार बदमाशों ने अमरीक को घेर कर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली अमरीक के जबड़े में लगी। बदमाश उनके पास से रुपये लूटते, तब तक भीड़ जुट गई। इस पर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायल को भभुआ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अमरीक के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी चिकित्सालय के डॉक्टरों ने अमरीक की हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। कैमूर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद दिलनवाज अहमद ने बताया कि बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारी है, हालांकि लूट नहीं हुई है। मामले की जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनाई गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed