{"_id":"57742fee4f1c1b5f1879cc8c","slug":"businessman-crushed-by-the-truck-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को ट्रक ने कुचला, चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी को ट्रक ने कुचला, चक्काजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 30 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
aacident
- फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपसेठी थाना क्षेत्र के बरकी बाजार में दूकान के सामने सड़क पार कर रहे व्यापारी मनीराम जायसवाल (45) को बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही मनीराम की मौत हो गई। मनीराम के छोटे भाई सेवालाल ने बाइक से ट्रक का पीछा कर उसे कछवा में पकड़ा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कपसेठी-कछवा मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम ने सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग माने। इस दौरान कपसेठी-कछवा मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
कपसेठी के नेवढ़िया निवासी मनीराम बरकी बाजार में मकान बनवाकर रहते थे। इसी में वे परचून की दूकान संचालित करने के साथ ही धान खरीद का कारोबार भी करते थे। बुधवार को तीन बजे के लगभग वे दूकान के सामने सड़क पार कर रहे थे तभी ट्रक न े उसे कुचल दिया। ट्रक का पीछा करने में मनीराम के भाई सेवालाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा देख मौके पर कपसेठी पुलिस के साथ ही बड़ागांव और मिर्जामुराद थाने की फोर्स भी पहुंची। चार बजे से शुरू हुआ चक्काजाम एसडीएम राजातालाब के आश्वासन के बाद साढ़े पांच बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन
उध्ार, सामने घाट में बुधवार की शाम पीएसी के ट्रक ने 11वीं का छात्रा रुचि यादव (16) को टक्कर मार दिया। सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने छात्रा को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने बताया कि रुचि के पैर ट्रक से कुचल गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक तेजी से भाग निकला।
चंदौली के मूल निवासी इलाहाबाद के बहरिया थाने के सिकंदरा पुलिस चौकी प्रभारी दरोगा दौलत यादव का परिवार सामने घाट क्षेत्र की जानकी नगर कॉलोनी में रहता है। बुधवार की शाम उनकी बेटी रुचि साइकल से घर जा रही थी। तभी सामने घाट से लंका की ओर जा रही पीएसी के ट्रक ने रुचि को धक्का मारा जिससे वह गिर गई। रुचि के पैर के ऊपर से होते हुए ट्रक तेजी से निकल गया। मौके पर मौजूद रहे लोगों ने शोर मचाया और दौड़े लेकिन ट्रक रुका नहीं। घटना की सूचना पाकर रुचि की मां गीता देवी अपने बेटों के साथ बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंची। लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।