फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BSNL bells started ringing in the affected districts

नक्सल प्रभावित जिलों में बजने लगी बीएसएनएल की घंटी

Sat, 13 Feb 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 13 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
BSNL bells started ringing in the affected districts
सूबे के नक्सल प्रभावित जिले सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब दस साल की जद्दोजहद के बाद इन तीन जिलों में बीएसएनएल के 78 मोबाइल टावर लग गए। करीब पखवारे भर पूर्व इन्हें चालू भी कर दिया गया है। इससे इन जिलों के 641 गांवों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा। नक्सलियों के विरोध के चलते यहां अब तक टावर नहीं लग पाए थे। टावर चालू होने से लोगों को तो सुविधा होगी ही, सर्विलांस की मदद से नक्सलियों की गतिविधियों का पता भी आसानी से चल पाएगा।
विज्ञापन




सोनभद्र, चंदौली और मिर्जापुर के कुछ गांवों में झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार के नक्सली भी शरण लेते रहे हैं। शासन ने इन तीन जिलों के 641 गांवों को नक्सल प्रभावित घोषित किया है। यहां करीब दस साल पहले यहां मोबाइल टावर लगाने की योजना बनाई गई थी। नक्सलियों और माफियाओं के विरोध के चलते टावर नहीं लग पा रहे थे। नक्सलियों के डर से पहले तो टावर के लिए कोई जमीन देने को तैयार नहीं था। जमीन मिली तो टावर लगाने वाले ठेकेदार को भगा दिया जा रहा था।
विज्ञापन





स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सूबे के डीजीपी और गृह मंत्रालय को इसकी रिपोर्ट भेजी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित इलाके में सीआरपीएफ की टीमें लगाई गईं। पुलिस सुरक्षा में टावर लगाए जाने का काम शुरू हुआ। एक-एक कर मिर्जापुर में छह, चंदौली में छह और सोनभद्र में 66 मोबाइल टावर लगकर तैयार हो गए। सबसे पहले सोनभद्र में फिर चंदौली और मिर्जापुर जिले में लगे बीएसएनएल के टावरों को शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed