फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Case registered against 15 people for demolishing a room and veranda

Ghaziabad News: कमरा-बरामदा ढहाने के आरोप में 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 15 people for demolishing a room and veranda
लोनी। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में खेत पर बन रहे कमरे और बरामदे को गिराने के आरोप में तीन नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। निठोरा गांव निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खड़खड़ी रेलवे स्टेशन के पास पावी सादकपुर गांव के निकट धर्मेंद्र निवासी तुकमीरपुर दिल्ली से कृषि भूमि खरीदी थी। कृषि उपकरण रखने के लिए वह कमरा और बरामदा बनवा रहे थे। आरोप है कि 27 अक्तूबर को अशोक उर्फ टीटू, उसका बेटा शिवा और खड़खड़ी निवासी सुधीर अपने साथियों संग वहां पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने मजदूरों से अभद्रता कर मारपीट की और निर्माण ढहा दिया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed