फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brother kill his sister husband in varanasi

यूपी : बहन ने भाई से पति की शिकायत की, समझाने गए साले ने जीजा को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Wed, 10 Apr 2019 07:09 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 10 Apr 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Brother kill his sister husband in varanasi
मृतक चंदन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक साले ने अपने जीजा की हत्या कर दी। बहन से उसके पति से कहासुनी होने के बाद नाराज भाई ने अपने जीजा को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


वाराणसी के पहड़िया निवासी चंदन सिंह की शादी मऊ की रहने वाली प्रिया सिंह से 6 साल पहले हुई थी। प्रिया और चंदन को एक पुत्री नित्या सिंह है। प्रिया और चंदन में पिछले दो तीन दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को हुई कहासुनी के बाद प्रिया ने अपने भाई मृत्युंजय उर्फ बाबू को फोन कर के मऊ से बुला लिया।
विज्ञापन


बाद मृत्युंजय अपने दो दोस्तों के साथ अपनी बहन के घर पहुंचा। इसके बाद मृत्युंजय अपने जीजा चंदन को समझाने लगा। जिस पर मृत्युंजय और चंदन के बीच बहस हो गई। बात इतनी आगे बढ़ी कि मृत्युंजय ने अपने जीजा को गोली मार दी। इसके बाद मृत्युंजय अपने दोनों दोस्तों के साथ पिस्टल घटनास्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आनन फानन चंदन को लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर ली है। साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। चंदन अपने माता पिता का एकलौता पुत्र और उसकी चार बहनें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed