फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Boyfriend killed after caught with girlfriend first tied lover to a tree and beat him mercilessly in azamgarh up

आजमगढ़: प्रेमिका संग पकड़े जाने पर प्रेमी को पीटकर मार डाला, पहले गर्म पानी से नहलाया फिर ले ली जान

Wed, 09 Sep 2020 10:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Sep 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend killed after caught with girlfriend first tied lover to a tree and beat him mercilessly in azamgarh up
मृतक (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के चेवता गांव की अनुसूचित बस्ती में प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर युवती के परिजनों ने प्रेमी को मवेशी के खूंटे से बांध कर पीटा और गर्म पानी से नहलाया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


चेवता की अनुसूचित बस्ती निवासी 22 वर्षीय मनीष राम पुत्र रामलखन का एक युवती के साथ प्रेम प्रंसग काफी दिनों से चल रहा था। दोनों के परिजनों को यह संबंध मंजूर नहीं था। मनीष के परिजनों ने उसे कमाने के लिए गाजियाबाद भेज दिया था।  इस बीच लड़की की शादी भी तय हो गई। लेकिन लॉकडाउन में वापस आने पर उसका युवती से मिलना-जुलना फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार रात भी वह प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को साथ देख मनीष को पकड़ लिया और रस्सी से मवेशी के खूंटे से बांध कर निर्मम तरीके से पीटा और उस पर खौलता पानी डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष के मरणासन्न हो जाने पर खुद ही पुलिस को सूचना भी दी और उस पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस मनीष को जिला अस्पताल ले जा रही थी कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

मृतक के भाई अमित की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में प्रेमिका, उसके दो भाई, मां, भाभी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
 

प्रेमी की हत्या के सभी नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आगे ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए बीट सिपाहियों को अपनी बीट पर प्रतिदिन जाने व प्रेम संबंध आदि से संबंधित मामलों की जानकारी करने तथा यदि कहीं विवाद की स्थिति है तो कार्रवाई पहले ही कर देने का निर्देश दिया गया है।  
सुधीर कुमार सिंह, एसपी  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed