फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boy Suside On Dor Of Girlfriends

प्रेमिका की चौखट पर गोली मार कर दी जान

Wed, 15 Jun 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 15 Jun 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
पांडेयपुर में काली जी मंदिर के पास मंगलवार सुबह प्रेमिका के साथ न चलने से नाराज प्रेमी ने उसके घर की चौखट पर खुद को गोली मार कर जान दे दी। मृतक भदोही जिले के महाराजगंज का रहने वाला था। 
विज्ञापन


भदोही जिले के औराई के महाराजगंज निवासी संदीप विश्वकर्मा (26) का पांडेयपुर गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी से प्रेस प्रसंग था। किशोरी की ननिहाल संदीप के गांव में है। वह बचपन से ही महाराजगंज में रहकर पढ़ी है। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन घर वाले तैयार नहीं हुए। कुछ दिन पहले किशोरी पांडेयपुर आ गई थी। मंगलवार सुबह उसके पिता और भाई फ ल की दूकान लगाने पांडेयपुर गए थे। मां महाराजगंज में अपने मायके गई हुई हैं। संदीप मंगलवार को दिन में करीब ग्यारह बजे किशोरी के घर पहुंचा। कुछ देर तक दोनों में बातचीत हुई। उसके बाद संदीप घर से निकला और तमंचे से खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
विज्ञापन


जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद बताया कि संदीप किशोरी को अपने साथ चलने को कह रहा था लेकिन जब वह इसके लिए तैयार नहीं हुई तो वह नाराज हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए लेकिन करीब एक घंटे तक कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। किशोरी ने ही युवक की शिनाख्त की। आनन-फानन में उसे पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतक संदीप के बड़े भाई सुरेंद्र ने कैंट थाने में तहरीर देकर कहा कि उनके भाई की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। घटना की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। सीओ कैंट राजकुमार यादव का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed