{"_id":"57c340e94f1c1b0a3dd4f0ba","slug":"biseshwarganj-attempted-to-rob-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेश्वरगंज में एटीएम लूटने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विशेश्वरगंज में एटीएम लूटने का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 29 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के व्यस्ततम विशेश्वरगंज चौराहे पर स्थित बंधन बैंक के एटीएम को रविवार की रात करीब आठ बजे बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। रात करीब आठ बजे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने पहले एटीएम में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। इसके बाद वे कैश बॉक्स तोड़ने लगे। इसी दौरान पास से गुजर रहे दो युवकों को शक हुआ तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। संयोग से उसी समय इंस्पेक्टर कोतवाली भी वहीं से गुजर रहे थे। पुलिस के पहुंचने के पहले ही तीनों बदमाश बाइक से कतुआपुरा की ओर भाग निकले। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विशेश्वरगंज चौराहे पर बंधन बैंक का एटीएम है। यहां गार्ड की तैनाती नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात में करीब 25 से 30 साल के तीन युवक एटीएम में घुसे थे। एटीएम से छेड़छाड़ करने के बाद कैश बॉक्स तोड़ने लगे। उनके पास लोहे की रॉड भी थी। अगर राहगीर युवकों ने शोर न मचाया होता तो बदमाश अपने मकसद में कामयाब हो जाते। इंस्पेक्टर कोतवाली श्रीप्रकाश गुप्ता का कहना है कि बैंक प्रबंधन को सूचित कर दिया गया है। सोमवार की सुबह फुटेज मिलने के बाद आगे की जांच की जाएगी। बदमाशों की धर-पकड़ के लिए आसपास के इलाकों में वाहन चेकिंग कराई जा रही है।