{"_id":"575f13a44f1c1be12c11b88e","slug":"bike-thief-caught-six-with-eight","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बाइक के साथ छह चोर पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ बाइक के साथ छह चोर पकड़े गए
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
आठ बाइक के साथ छह चोर पकड़े गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों के अंतर जनपदीय गैंग के छह सदस्यों को पुलिस ने सोमवार की सुबह ताड़ी खाना के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइक बरामद की गईं। सभी चोर गाजीपुर के रहने वाले हैं। वाराणसी में किराए के मकान में रह कर वारदातें करते थे। सीओ कैंट राजकुमार यादव ने दोपहर को कैंट थाने में आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि पांडेयपुर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरों का गिरोह ताड़ीखाना के पास मौजूद है। वे किसी को चोरी की बाइक बेचने वाले थे।
पुलिस ने छापेमारी कर गाजीपुर के नंदगंज निवासी टुन्नू, रंजीत कश्यप, वीरेंद्र पासी, सादियाबाद निवासी मंगल चौहान, गुड्डु राम और वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइक मिलीं। पूछताछ में पता चला कि भीड़ वाले स्थानों से डुप्लीकेट चाबी लगाकर वह बाइक चुराते थे। इसके अलावा चेन स्नेचिंग भी करते थे। उन्होंने आठ जून को अशोक विहार में एक महिला की चेन छीनी थी। चोरी करने के बाद अपना ठिकाना बदलते रहते थे।