फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bike robbers gang disclose by ballia police

बलिया में बाइक लूट गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित छह गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2017 04:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 05 Jun 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
bike robbers gang disclose by ballia police
पुलिस लाइन में जानकारी देतीं बलिया एसपी सुजाता सिंह - फोटो : अमर उजाला
बलिया कोतवाली पुलिस ने रविवार को बाइक लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से तीन बाइक एवं 14 मोबाइल सेट पुलिस ने बरामद किया है।  
विज्ञापन


सीओ सिटी केसी सिंह के नेतृत्व में माल्लेपुर मोड़ के पास से फेफना थाना क्षेत्र के मलिकपुरा निवासी शमशाद खान को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान किया।  
विज्ञापन


पुलिस लाइन में गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी फेफना थाना क्षेत्र के मलिकपुरा निवासी शमशाद खान पुत्र असलम, अफजल पुत्र तफज्जुल व आरिफ पुत्र शोएब है, जबकि अन्य फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर निवासी रवि पासवान पुत्र सोमारू पासवान, निधरिया निवासी जावेद हुसैन पुत्र शकील कुरैशी और शहर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी व दूकानदार सोनू पुत्र चंद्रकांत प्रसाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सबका सरगना शमशाद खान है। जबकि सोनू दूकानदार है, जो लूट व चोरी की मोबाइल खरीदता था। पूछताछ में शमशाद ने बताया कि यह एक गिरोह है, जिसमें पांच सदस्य है। हम सभी लोग नगर के सुनसान इलाके  में बाइक से जाते हैं और महिलाओं और लड़कियों का अपना शिकार बनाते हैं।


इस दौरान चलती बाइक से झपट्टा मारकर बैग या पर्श छीनकर भाग जाते हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन बाइक भी बरामद की गई, जिससे यह गिरोह घटना को अंजाम देते थे। एसपी ने पकड़ने वाले टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed