फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bike rider criminal firing gun shot doctor died in mariyahun jaunpur

जौनपुर : बाइक से आए बदमाश और क्लीनिक में ही चिकित्सक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

Thu, 12 Sep 2019 12:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 12 Sep 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
bike rider criminal firing gun shot doctor died in mariyahun jaunpur
मृतक डॉक्टर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चोरारी घमहापुर गांव में बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर एक चिकित्सक की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और घर वालों से जानकारी ली। पुलिस घटना को मदरसा और भूमि विवाद से जोड़कर देख रही है।

विज्ञापन


चोरारी घमहापुर गांव निवासी डा. मोहम्मद सलीम घर के पास मड़ियाहूं-जलालपुर मार्ग पर दवाखाना चलाते थे। मकान के पिछले हिस्से में उनका आवास है और सामने दवाखाना है। मो. सलीम चोरारी गांव स्थित मदरसा बैतूल उलूम के प्रबंधक भी थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि शाम करीब साढ़े छह बजे मो. सलीम दवाखाने में बैठे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और डा. सलीम पर ताबड़तोड़ चार-पांच गोलियां गोलियां चलाईं और फिर जलालपुर की ओर भाग गए। परिजनों ने खून से लथपथ चिकित्सक को गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसपी रविशंकर सिंह छवि, एसपी ग्रामीण संजय राय, सीओ अवधेश शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचे। पीड़ित परिवार के अनुसार, चिकित्सक ने मदरसे से कुछ शिक्षकों को निकाला था, इसका मुकदमा भी चल रहा है। जमीन का भी एक विवाद है। इसी को लेकर वारदात की आशंका है। एसपी ग्रामीण का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों की तलाश में दो टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed