{"_id":"5f489d430a70b26f0e684b86","slug":"bike-ridden-youth-and-a-trolley-driver-killed-in-broad-daylight-in-chaukghat-area-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के चौकाघाट क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार समेत दो लोगों की हत्या, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी के चौकाघाट क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार समेत दो लोगों की हत्या, एक गंभीर
Fri, 28 Aug 2020 02:52 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:52 PM IST
सार
- घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी, फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए सैंपल
- मृत ट्राली चालक के परिजनों ने किया जाम, मुआवजे की मांग पर अड़े
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के चौकाघाट क्षेत्र स्थित काली मंदिर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ फायरिंग कर सरेराह कैंट थाने के एक हिस्ट्रीशीटर सहित दो लोगों की हत्या कर दी। इस बीच, एक युवक बदमाशों की गोली से घायल हो गया, जिसे मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कैंट थाने का हिस्ट्रीशीटर और खजुरी निवासी अभिषेक सिंह प्रिंस (36) अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त के लिए चर्चित था। अभिषेक मुगलसराय की ओर से बाइक से अपने साथी दीपक के साथ शहर आ रहा था। चौकाघाट स्थित काली मंदिर के सामीप होंडा शाइन बाइक सवार बदमाशों ने अभिषेक को तीन गोली मारी। फायरिंग में एक गोली दीपक की रीढ़ की हड्डी पर लगी है।
विज्ञापन
इस दौरान मौके से गुजर रहे चौकाघाट क्षेत्र निवासी ट्रॉली चालक बाल्मीकि (52) को भी गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दीपक को मलदहिया स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर एसएसपी अमित पाठक और एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त के दौरान ही किसी बात को लेकर मामला बिगड़ा होगा और अभिषेक की हत्या की गई है।