फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hostels were searched by the police in the wee hours

बीएचयू के हॉस्टलों में देर रात पुलिस ने ली तलाशी

Sun, 21 Feb 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 21 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
BHU hostels were searched by the police in the wee hours
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया की गिरफ्तारी का मुद्दा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कहीं बीएचयू में भी एनएसयूआई, आईसा सहित अन्य संगठनों से जुड़े छात्र विरोध प्रदर्शन न करें। इसके मद्देनजर शनिवार की देर रात बीएचयू के हॉस्टलों में छह थानों की फोर्स के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने तलाशी ली।
विज्ञापन



इस दौरान कुछ चिह्नित छात्र नेताओं को उठाए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई। जेएनयू में जारी गतिरोध के मद्देनजर एनएसयूआई, आईसा सहित अन्य संगठनोें से जुड़े और एबीवीपी से जुड़े छात्र दो गुट में बंटे हैं। एनएसयूआई और आईसा आदि संगठनों से जुड़े और एबीवीपी से जुड़े छात्रों के बीच इसे लेकर दो दिन पूर्व बीएचयू गेट के सामने नोकझोंक, झड़प और हाथापाई भी हुई थी।
विज्ञापन



मामले को लेकर एनएसयूआई और आईसा से जुड़े 39 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। रविवार की रात पीएम के आने की पुष्टि होते ही शनिवार देर रात भारी-भरकम पुलिस बल ने बीएचयू परिसर के अलग-अलग छात्रावासों में तलाशी ली। पूर्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान चिह्नित छात्रों की तस्दीक की गई और चेतावनी देकर उन्हें शांतिपूर्वक रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया जाता है कि इस दौरान कुछ छात्र नेताओं को पुलिस अपने साथ गुप्त स्थान पर ले गई है। लंका थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि रूटीन में चेकिंग की गई थी। पीएम आ रहे हैं, इसके मद्देनजर यह देखा गया कि कहीं कोई बाहरी तो हॉस्टलों में नहीं रह रहा है। किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed