फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhadohi Police Harassed after wife dispute husband commits suicide

पत्नी से विवाद के बाद पुलिस ने किया प्रताड़ित, पति ने की आत्महत्या

Wed, 23 Aug 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 23 Aug 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
Bhadohi Police Harassed after wife dispute husband commits suicide
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पत्नी से विवाद और पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना यूपी के भदोही जिले के बाजार के स्टेशन रोड की है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड टीम ने पुलिस के सहयोग से युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला।

विज्ञापन


युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। संतोष जायसवाल के पुत्र दिनेश जायसवाल (27) के कूदने पर उसे निकालने के लिए ग्रामीणों ने प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर फायर विभाग ने पहुंचकर शव निकाला। हालांकि कुएं में पानी नहीं था। ऐसे में उसे गंभीर चोट आ गई थी।
विज्ञापन


उसकी मौत दम घुटने से होने की आशंका जताई जा रही है। दिनेश की शादी पांच मई को वाराणसी में कछवां क्षेत्र के जमुवां बाजार में हुई है। बताया गया कि शादी के बाद से ही दिनेश की पत्नी पिंकी से विवाद होता था। दोनों के बीच मामला तलाक तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार पंचायत के बाद भी मामले का हल नहीं निकल सका। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी मामला सुलझ नहीं सका। दिनेश पुलिस की प्रताड़ना से भी काफी त्रस्त बताया गया। दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने भी ले आई थी।

लोगों ने बताया कि पत्नी से विवाद बढ़ने और पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। दिनेश तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।


पारिवारिक विवाद में उलझा दिनेश जायसवाल कई बार जान देने का प्रयास पहले भी कर चुका था। रविवार की शाम को भी ट्रेन से कटकर मौत की सूचना फैली थी लेकिन वह अफवाह ही रही। ट्रेन से कटने की सूचना पर लोग रेलवे ट्रैक पर उसका शव तलाशते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed