{"_id":"591d61534f1c1b2d0bf239cd","slug":"before-leaving-the-procession-the-groom-ran-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब गजब : बारात जाने से पहले घर छोड़कर भागा दूल्हा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजब गजब : बारात जाने से पहले घर छोड़कर भागा दूल्हा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 18 May 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कोतवाली क्षेत्र के दुल्ली गड़ही निवासी एक युवक की बारात चौहट्टा लाल खां क्षेत्र में जानी थी। मगर बारात जाने से पहले ही युवक घर छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन
रात 9 बजे तक बारात नही पहुंची तो घबराए लड़की के घर वाले दूल्हे के घर पहुंचे। पता चला कि दूल्हे ने लड़की की मौसी से 40 हजार रुपया इस शर्त पर उधार लिया था कि वह उसकी लड़की से शादी करेगा।
विज्ञापन
बुधवार की रात बारात जाने से पहले लड़की की मौसी ने दूल्हे के घर पहुंच कर उससे अपने 40 हजार रुपये मांगे तो वह घर छोड़कर भाग निकला। उधर तैयारियों के बावजूद बारात न आने पर दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन