फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Beaten and stoned to death

मारपीट और पथराव में एक की मौत

Tue, 15 Nov 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 15 Nov 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
Beaten and stoned to death
मारपीट
कपसेठी थाना क्षेत्र के भरहरिया गांव में सोमवार को चहारदीवारी बनाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर लाठियां और फावड़े चले, पथराव भी हुआ। इस दौरान गंभीर रूप से घायल नंदलाल पटेल उर्फ नंदू (35) की उपचार के दौरान मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों में रामकेवल पटेल (55) की हालत नाजुक है। घटना को लेकर नंदलाल के भाई इंद्रमणि की तहरीर पर रामकेवल समेत छह के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा सहित अन्य आरोपोें में कपसेठी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, रामकेवल की तहरीर पर सात के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



भरहरिया गांव निवासी रामकेवल पटेल अपने घर के पीछे बाउंड्रीवाल बनवा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार पड़ोसी नंदलाल ने कहा कि बाउंड्री उनकी जमीन पर बनाई जा रही है। उन्होंने काम रुकवा दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और हाथापाई होने लगी। फिर दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी, डंडे और फावड़े लेकर टूट पड़े। इसके साथ ही दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची कपसेठी पुलिस तब तक घायल हो चुके नंदलाल पटेल, उनकी पत्नी धर्मा देवी, बेटे सर्वेश और भाई इंद्रमणि के साथ दूसरे पक्ष के रामकेवल को सेवापुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। नंदलाल और रामकेवल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान नंदलाल की मौत हो गई। कपसेठी थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। दोनों पक्ष के नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन



उध्‍ार, नेशनल हाईवे नंबर दो के किनारे धनपालपुर गांव में एक बगीचे के समीप सोमवार की सुबह एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रोहनिया थाने की पुलिस मृतक की शिनाख्त नहीं करा सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। उसके सिर पर लगी चोट से उसके हत्या की आशंका जताई गई है। शव के समीप ही प्लास्टिक के दो ग्लास पड़े मिले। रोहनिया इंस्पेक्टर ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवाकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed