{"_id":"593d53314f1c1ba75d9beea8","slug":"ballia-highvoltage-currents-run-in-homes-death-of-youth-12-shocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया : घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करेंट, युवक की मौत, 12 झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलिया : घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करेंट, युवक की मौत, 12 झुलसे
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
power demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया जिले में शनिवार की रात एक गांव के घरों में हाई वोल्टेज करेंट दौड़ गया जिससे एक युवक की मौत हो गई वहीं पांच महिलाओं समेत 12 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि गड़वार थाना के गांव बहादुरपुर कारी गांव में शनिवार की रात आठ बजे ट्रांसफार्मर की खराबी से गांव में हाई वोल्टेज करेंट प्रवाहित हो गया।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार की सुबह मुआवजे की मांग को लेकर रतसर-एकइल मार्ग पर जाम लगा दिया। गांव में लगे 63 केवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी जिससे वोल्टेज रह-रह कर बढ़ जाता था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपकेंद्र रतसर सहित विभाग के टोल फ्री नंबर पर पांच दिन पूर्व ही की थी। लेकिन ट्रांसफार्मर को न तो बदला गया और न ही उसका कनेक्शन ही काटा गया।
विज्ञापन
शनिवार की रात जैसे ही बिजली आई, लोगों के घरों में हाई वोल्टेज करेंट प्रवाहित होने लगा। जिसकी चपेट में आने से गांव निवासी गोपाल प्रजापति (30) की मौत हो गई। वह मोबाइल चार्ज करने के दौरान करेंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव के लक्ष्मण प्रजापति (30), संजय कुमार (45), गोलू गुप्ता (18), अवधेश गुप्ता (29), राम बहादुर (55), बेचू वर्मा (35), शैलेंद्र कुमार (32), वीर बहादुर (60), मदन यादव (65), अनीस सिंह (15), चंदन गुप्ता (17), अनिल यादव (18), इंदू खरवार (25), ज्योति गुप्ता (18), रंजना देवी (35), फूलकुमारी (45) झुलस गए ।
सभी को रतसर स्थित पीएचसी पर ले जाया गया। जहां से फूलकुमारी को डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार की सुबह रतसर-एकइल मार्ग पर जाम लगा दिया। वे मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा, घायलों का इलाज और संबंधित विद्युत कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
मौके पर पहुंचे सदर तहसीलदार एवं विद्युत विभाग के एसडीओ आशीष चौहान ने एक लाख रुपये की सहायता राशि एक सप्ताह के भीतर देने और मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। इस मौके पर डा. सत्य नारायण, बलवंत यादव ,बीरबल, लालू पांडेय, सुधीर, रमेश सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण रहे। ग्रामीणों की मानें तो यहां के लिए 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो चुका है और उसके लिए चबूतरा बनाने की बात हो रही थी। लेकिन कुछ लोगों के विरोध के चलते कार्य शुरू नहीं हो सका।