फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ballia : constable locked moving car, stared

बलिया में सिपाही ने चलती गाड़ी का स्टेयरिंग किया लॉक, पलटी

Sun, 21 May 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 21 May 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
Ballia : constable locked moving car, stared
यूपी पुलिस

जिला एआरटीओ के सिपाही द्वारा रविवार को चलती पिकअप को अचानक लॉक कर दिया गया जिससे पिकअप गड्ढे में जा पलटी। पिकअप की जद में आने से चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। यह देख ग्रामीणों ने एआरटीओ के सिपाही को दौड़ा लिया। ग्रामीणों को देख वह अपनी जान बचाकर भाग गया।

विज्ञापन


गाजीपुर जनपद के थाना कासिमाबाद मोहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी सौरभ कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के कंसो गांव निवासी मैनेजर सिंह का गेहूं व चना लेकर गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद अनाज मंडी जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती गांव चट्टी पर पहुंचे कि एआरटीओ बलिया की गाड़ी खड़ी थी। एआरटीओ के एक सिपाही ने हाथ देकर पिकअप को रूकवाया। इसमे बाद पिकअप के अंदर बैठ गया। कुछ दूर चलने के बाद सिपाही ने कहा कि धर्म कांटा पर गाड़ी ले चलो, वजन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म कांटा पर ले जाने से पहले ही सिपाही ने 50 हजार रुपये की डिमांड की। जबकि गाड़ी के कागजात सही थे। चालक ने बताया कि उसने अनाज के मालिक पैसे लेने को कहा। इसबीच एआरटीओ के सिपाही ने स्टेयरिंग को लॉक कर दिया जिससे अनाज लदी पिकअप पलट गई।

इससे गाजीपुर जनपद के थाना कासिमाबाद के बड़ीहार निवासी अजय वनवासी (25), राजेश वनवासी (35) एवं चालक थाना कासिमाबाद मुहम्मदपुर कुसुम निवासी सौरभ कुमार (27) गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने पिकअप में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला और सिपाही को दौड़ा लिया।


ग्रामीणों के भय से एआरटीओ का सिपाही अपना चप्पल छोड़कर फरार हो गया। चालक ने एआरटीओ व सिपाही के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। इस बाबत रसड़ा क्षेत्राधिकारी श्रीराम ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सिपाही के दोषी पाए जाने पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed