फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   baba from kashi accused of rape and murder

काशी के 'बाबा' की करतूत, रेप के बाद जला कर मार डाला, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

Wed, 30 Aug 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 30 Aug 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
baba from kashi accused of rape and murder
अदालत में पेशी के लिए जाता रामचंद्र यादव उर्फ बाबा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश रामचंद्र की कोर्ट ने तंत्र-मंत्र करने वाले रामचंद्र यादव उर्फ बाबा को एक महिला की बलात्कार के बाद मिट्टी का तेल डालकर जलाने से हुई मौत के मामले में दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा के साथ 52 हजार जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


इसमें 30 हजार मृतका के परिवार को दिए जाएंगे। घटना बड़ागांव क्षेत्र की 14 जुलाई 2014 दोपहर दो बजे की है।  सहायक शासकीय अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव के मुताबिक मृतका की पुत्री ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि पिता व दोनों भाई सूरत में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


बड़ागांव के चेंगवार गांव निवासी अभियुक्त छोटेलाल उर्फ  बाबा यादव छह वर्षों से ओझाई करता है, वह घर आता-जाता था। घटना वाले दिन 14 जुलाई को दो बजे दिन में अभियुक्त घर आया मां अकेली थी और वह पड़ोस में गई थी। उसने मां को रेप के बाद जलाकर मार डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्त को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। मरने से पूर्व दिए गए बयान में आरोपी के नाम पर कई बार रेप करने औऱ विरोध पर गला दबाने व जलाने की बात कही। कोर्ट ने मृत्यु पूर्व बयान, 10 गवाहों के बयान, चिकित्सकीय साक्ष्य के आधार पर दोषी पाया और सजा सुनाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed