फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh two communities fight after auto hit bike

आजमगढ़ में ऑटो से बाइक की टक्कर के बाद भिड़े दो समुदाय के लोग

Sun, 25 Jun 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 25 Jun 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
azamgarh two communities fight after auto hit bike
तनाव को देखते हुए सिकंदरपुर गांव में पीएसी तैनात - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में रविवार शाम एक मामूली बात को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। जिले के सिकंदरपुर गांव में ऑटोरिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई।  इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद दोनों समुदाओं से बड़ी संख्या में लोग आमने सामने आ गए।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले। देखते ही देखते पथराव के बाद फायरिंग शुरू हो गई।  पथराव के दौरान ईंट पत्थर लगने से एक सिपाही समेत दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण कई थानों की फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस मामला शांत कराने के बाद घायलों को अस्पताल भेजा। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के समधीपुर (चौहान बस्ती) निवासी अखिलेश चौहान अपनी पत्नी प्रेमशीला के साथ सरदहां बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में सिकंदरपुर गांव में कामरान अपने घर से ऑटोरिक्शा बाहर निकाल रहा था। इस दौरान ऑटो से अखिलेश की बाइक में टकरा गई।

इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलने पर अखिलेश के गांव की तमाम महिलाएं और पुरुष सिकंदरपुर गांव पहुंच गए। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। घटना में दोनों पक्षों से छह छह लोग कुल 12 लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर महराजगंज थाने के दो सिपाही मौके पर पहुंचे। ईंट पत्थर की चोट लगने से एक सिपाही मुखराम (45) भी घायल हो गया। मामला दो समुदायों का होने की वजह से क्षेत्र में तनाव फैल गया।


घटना की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण कई  थानों की फोर्स और पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस मामला शांत कराते हुए घायलों को सीएचसी परशुरामपुर में भर्ती कराया। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed