फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   azamgarh poultry farm worker murder

आजमगढ़: मुर्गी खरीदने को लेकर हुए विवाद में पोल्ट्री फार्म कर्मी की हत्या

Mon, 26 Jun 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 26 Jun 2017 10:14 PM IST
azamgarh poultry farm worker murder
दो के खिलाफ केस दर्ज, आरोपियों की तलाश - फोटो : demo pic
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार के समीप पोल्ट्री फार्म पर सोए कर्मचारी की रविवार की रात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। चार दिन पूर्व मुर्गी खरीदने को लेकर दो युवकों से इसका विवाद हुआ था। फार्म मालिक ने दो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


 सिधारी थाना क्षेत्र के हेंगापुर गांव निवासी रामजतन यादव (40) फरिहां निवासी बबलू खान के मुर्गी फार्म पर काम करता था। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि रामजतन यादव 21 जून को फार्म पर था।


फरिहां गांव के खालिद और उमर फार्म पर पहुंचे और दो हजार रुपये में दस मुर्गियां मांगी, लेकिन रामजतन ने और रुपये की मांग की थी। इस पर दोनों धमकी देते हुए चले गए। रविवार की रात मुर्गी फार्म पर रामजतन के अलावा दस अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


इनमें से चार लोग छत और छह लोग नीचे सोए थे। रामजतन नीचे सोए लोगों से कुछ दूर सो रहा था। देर रात हमलावरों ने रामजतन को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया और गला रेतने के बाद फरार हो गए। आहट मिलने पर जगे मजदूरों ने सूचना पोल्ट्री फार्म मालिक को दी।


बबलू ने रामजतन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बबलू ने बताया कि मरने से पूर्व रामजतन ने खालिद और उमर पर हमला करने का आरोप लगाया था।

सीओ सदर ने बताया कि बबलू की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed