फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   attack on police vehicle inspector injured in pandeypur varanasi

पुलिस की गाड़ी पर लोगों ने किया हमला, खून से सने इंस्पेक्टर जान बचाकर भागे

Mon, 10 Jun 2019 01:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 10 Jun 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
attack on police vehicle inspector injured in pandeypur varanasi
घायल पुलिस इंसपेक्टर दीपक श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के पांडेयपुर इलाके में पुलिस की गाड़ी पर लोगों ने अचानक से हमला कर दिया। इसमें पुलिस इंस्पेक्टर घायल हो गए। साथ ही उनका मोबाइल भी लोग छीनकर भाग गए। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना कि बिजली विभाग के प्रवर्तन दल के इंस्पेक्टर दीपक श्रीवास्तव विराटनगर कॉलोनी के एक आरओ प्लांट पर बिजली का कनेक्शन चेक करने के लिए गए थे। वह वहां बिजली के कनेक्शन को वैध या अवैध के बारे में जानने गए हुए थे। इसके बाद जब वह पाण्डेयपुर चौराहे पर पहुंचे, तो लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस प्रभारी पर जिस समय हमला हुआ था, वहां से कुछ कदम की दूरी पर ही पाण्डेयपुर पुलिस चौकी है, लेकिन किसी सिपाही को पता नहीं लगा। इंस्पेक्टर किसी तरह से खुद को हमलावरों से बचाते हुए गाड़ी से निकल भागे। इसके बाद वह सीधे घायल अवस्था में कैंट थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर के चेहरे से खून भी निकल रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में पुलिस फोर्स


इसके बाद पुलिस इंस्पेक्टर दीपक श्रीवास्तव पर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए आरओ प्लांट पर एडीएम सीटी विनय सिंह और एसपी सिटी दिनेश सिंह के नेतृत्व में विराटनगर कॉलोनी में भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है। आरोपी पुलिस लाइन का फॉलोवर अमृत लाल का लड़का और उसके दोस्त हैं। फिलहाल सभी फरार हैं। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed