{"_id":"5d775deb8ebc3e93d56cb59c","slug":"atmosphere-of-tension-in-village-to-blow-tazia-police-force-deployed-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में अराजक तत्वों ने ताजिया में लगाई आग, गांव में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंदौली में अराजक तत्वों ने ताजिया में लगाई आग, गांव में तनाव के बीच पुलिस बल तैनात
Tue, 10 Sep 2019 01:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के एक गांव में कुछ शरारती तत्वों ने ताजिए में आग लगा दी, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के अमरा उत्तरी गांव में सुबह 11 बजे करीब किन्ही अराजक तत्वों ने ताजिए में आग लगा दी। इससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। इसके बाद मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंच गए और गिरफ्तारी की मांग कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही उप जिला अधिकारी प्रदीप, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुवर प्रभात सिंह और कोतवाल संतोष कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही ऐसी स्थिति को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन