{"_id":"57a3abc74f1c1b6f152bb805","slug":"ate-poisoned-young-woman-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक-युवती ने खाया जहर, युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक-युवती ने खाया जहर, युवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 05 Aug 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को पति-पत्नी बताकर पांडेयपुर के बैरिवन में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले युवक-युवती ने बुधवार की रात जहर खा लिया। लगातार उल्टी होने और तबीयत बिगड़ने पर दोनों ने शोर मचाना शुरू किया तो मकान मालिक राजकुमार सेठ और उनके परिवार के लोग वहां पहुंचे। आननफानन में दोनों को दीनदयाल राजकीय अस्पताल ले जाया गया। युवती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां युवती की मौत हो गई।
वहीं, दीनदयाल अस्पताल में भर्ती युवक की हालत भी गंभीर बताई गई है। कैंट पुलिस ने दोनों के परिवारवालों को घटना की जानकारी दे दी है। बिहार के बक्सर जिले का 28 वर्षीय अभिषेक सिंह और 25 वर्षीय प्रगति सिंह ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए पांडेयपुर के बैरिवन में एक पखवारा पूर्व राजकुमार सेठ के घर में किराये पर कमरा लिया था। इलाकाई लोगों के अनुसार युवती ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियोें के लिए किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लिया था।
वहीं, युवक नौकरी तलाश रहा था। बुधवार की रात किसी बात पर दोनोें ने जहर खा लिया। मकान मालिक राजकुमार को इसकी जानकारी तब हुई जब दोनों ने तबीयत बिगड़ने पर शोर मचाना शुरू किया। राजकुमार और उनके साले अरविंद सेठ ने दोनों को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया। कैंट इंस्पेक्टर एके ओझा ने बताया कि युवक और युवती के जहर खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। वे यहां आने के लिए रवाना हो चुके हैं। युवती के घर वालों के आने पर उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।