{"_id":"594d48374f1c1b87388b45e8","slug":"arto-rs-yadav-one-more-case-registerd","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से शिकायत के बाद निलंबित एआरटीओ आरएस यादव पर एक और मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम से शिकायत के बाद निलंबित एआरटीओ आरएस यादव पर एक और मुकदमा दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
rs yadav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के खिलाफ एक और शिकायत सामने आई है। 24 मार्च को गिट्टी लदे एक ट्रक के चालक से दस हजार रुपये लूूट के मामले में गत दिनों सीएम से शिकायत के बाद शुक्रवार को मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने निलंबित एआरटीओ और दो सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
गाजीपुर स्थित सिकंदरपुर निवासी शिकायतकर्ता पंकज राय के मुताबिक 24 मार्च को ओबरा से गिट्टी लादकर ट्रक यूपी 64 ई 5451 गाजीपुर जा रहा था। रात में लगभग साढ़े दस बजे ट्रक जनपद चंदौली के टेंगरा मोड़ के समीप पहुंचा, तो एआरटीओ आरएस यादव व उनके दो सिपाही देव कुमार व अजीत कुमार ने उसे रोका व ओवरलोडिंग की बात कहने लगे।
ड्राइवर राजेश पटेल ने ट्रक के अंडरलोड होने की बात कही तो एआरटीओ के निर्देश पर दोनों सिपाही ट्रक को पास ही कांटे पर ले गए और बीस हजार रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
ड्राइवर ने रुपये देने से इनकार किया तो दोनों सिपाही चालक को ट्रक के पीछे ले गए और मारपीट कर उसकी जेब से 10 हजार 200 रुपये छीन लिए। गाड़ी के कागज भी ले लिए। इसके बाद ट्रक ड्राइवर ने सूचना मालिक अजय सिंह को दी।
ट्रक मालिक ने आरएस यादव से पूछा तो उन्होंने वहां नहीं होने की बात कह कर फोन काट दिया। बाद में तत्कालीन जिलाधिकारी कुमार प्रशांत को भी फोन से सूचना दी गई थी। लेकिन उन्होंने लिखित में शिकायत करने के लिए कहा।
इस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव सहित शासन के कई उच्चाधिकारियों से पत्र के माध्यम से की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर लूट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।