फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ARO, including three killed in road accident

सड़क हादसे में एआरओ समेत तीन की मौत

Wed, 20 Apr 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 20 Apr 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
ARO, including three killed in road accident
हादसे के बाद घटनास्‍थल से गाड़ी को हटाती जेसीबी ।
 क्षेत्र के सहाबाबाद में मंगलवार शाम अनियंत्रित पजेरो ने पहले बाइक और फिर एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार जौनपुर के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) जितेंद्र सिंह समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जितेंद्र सिंह के चालक राकेश को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां बता दें कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। 
विज्ञापन


लोहता के भिटारी, महेशपुर निवासी राजू सोनी (35) और प्रेम प्रकाश (40) बाइक पर वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रहे थे। रोहनिया के सहाबाबाद पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पजेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के फेर में पजेरो सामने से ही आ रही एक इटिआस कार से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पजेरो और इटिआस एक-दूसरे के अंदर घुस गई थीं। क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को अलग किया गया।  
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों और इलाहाबाद के अल्लापुर निवासी कार सवार जौनपुर में एआरओ के पद पर तैनात जितेंद्र सिंह (42) एवं इलाहाबाद के मेजा निवासी कार चालक राकेश (40) को मंडलीय अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र सिंह, राजू और प्रेम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। कार सवार भी वाराणसी से इलाहाबाद जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद पजेरो सवार लोग गाड़ी छोड़कर कहीं चले गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पजेरो पर मिर्जापुर का नंबर (यूपी 63 वी 9629) अंकित है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed