फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   army personnel robbed at gun point at jaunpur

सैन्यकर्मी को गनप्वाइंट पर लेकर लूटपाट, पत्नी और साली के गहने उतरवाए

Mon, 29 May 2017 05:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Mon, 29 May 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
army personnel robbed at gun point at jaunpur
बदलापुर के फत्तूपुर के पास असलहे से किया आतंकित - फोटो : डेमो फोटो
वाराणसी से रुड़की जा रहे सैन्यकर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने जौनपुर  में गनप्वाइंट पर लेकर असलहे की नोक पर जमकर लूटपाट की। बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर के पास कार में सवार सैन्यकर्मी की पत्नी और साली के गहने उतरवा लिए और नकदी समेत पर्स, लैपटाप आदि लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित की सूचना पर बदलापुर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के अल्लोपुर निवासी राजकिशोर सिंह (35) सेना में लांस नायक के पद पर तैनात है। मौजूदा समय में राजकिशोर की तैनाती रुड़की स्थित ट्रेनिंग सेंटर में है।
विज्ञापन


वह छुट्टी लेकर घर आए थे और रविवार को परिवार के साथ कार से ड्यूटी पर जा रहे थे। कार में राजकिशोर के अलावा उनकी पत्नी पत्नी पूनम (32) और पत्नी की बहन सुमन (30) सुमन की बेटी नंदिनी, और राजकिशोर के पुत्र अंकित व मोनू सवार थे। रविवार को दोपहर वह जौनपुर-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदलापुर थाना क्षेत्र फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होनें कार सड़क किनारे लगाई और लघुशंका के लिए चले गए। वापस आकर वह जैसे ही ड्राइविंग सीट पर बैठ रहे थे कि पीछे की तरफ से बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। राजकिशोर के मुताबिक एक बदमाश ने उन्हें और दूसरे ने उनकी पत्नी की कनपटी पर असलहा सटा दिया।

पत्नी से पर्स छीन लिया जिसमें 35 हजार रुपये थे। दोनों महिलाओं के शरीर से मंगलसूत्र, चेन, कान से टप्स आदि गहने उतरवा लिए। कार में रखा लैपटाप भी छीन लिया और सिंगरामऊ की तरफ फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार के साथ राजकिशोर बदलापुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी।


सूचना पर पुलिस ने सिंगरमऊ, महराजगंज, बदलापुर आदि थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कराकर छानबीन की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। सीओ उमाशंकर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed