{"_id":"5c7e77cfbdec221423552d7a","slug":"arms-caught-for-loksabha-election-2019-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में आतंक फैलाने की रची जा रही साजिश, असलहों की खेप और 44 मोबाइल के संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोकसभा चुनाव में आतंक फैलाने की रची जा रही साजिश, असलहों की खेप और 44 मोबाइल के संग दो गिरफ्तार
Tue, 05 Mar 2019 06:51 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 05 Mar 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्त
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के पहले ही आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसीक्रम में चंदौली के राजकीय रेलवे पुलिस ने असलहों की खेप और चोरी की 44 मोबाइल सेट के साथ दो को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। चार पिस्टल और आठ मैगजीन बिहार के मुंगेर से आजमगढ़ ले जाया जा रहा था वहीं चोरी के महंगे मोबाइल सेट आजमगढ़ से पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे।
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को आजमगढ़ पुलिस ने महुआ मुरारपुर गांव के पास से असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने चार लोगों के पास से 23 तमंचे और कारतूस बरामद किए थे। इधर चुनाव के मद्देनजर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में जांच पड़ताल तेज कर दी गई है। सोमवार को आधी रात के बाद जीआरपी स्टेशन पर जांच कर रही थी।
इसी बीच प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर काले रंग का बैग लिए युवक दिखा। उसे पकड़ कर बैग की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न कंपनियों के 44 मोबाइल सेट बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुहम्मद अनवर निवासी कालियाचक मालदा पश्चिम बंगाल बताया। जीआरपी के अनुसार युवक चोरी की मोबाइल की खेप आजमगढ़ से माल्दा ले जा रहा था।

आजमगढ़ से असलहे हो रहे सप्लाई
इसी तरह मंगलवार की सुबह पौने आठ बजे प्लेटफार्म संख्या दो के पूर्वी छोर पर बैग लिए युवक दिखा। उसे पकड़ कर बैग की तलाशी लेने पर उसमें से तीन 32 बोर और एक नाइन एमएम सहित चार पिस्टल और आठ मैगजीन बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजन सिंह निवासी सादीपुर बरदह जिला आजमगढ़ बताया।
बताया कि वह बिहार के मुंगेर, सुल्तानगंज सहित आस पास के इलाकों से असलहे लेकर आजमगढ़ जा रहा था। जीआरपी पीडीडीयू प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पिस्टल का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव में किए जाने की योजना थी। वहीं मोबाइल को भी पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में गलत काम के लिए इस्तेमाल किया जाता।