फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amit STF handle ascended Shooter

शूटर अमित एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

Sat, 23 Apr 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 23 Apr 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Amit STF handle ascended Shooter
गिरफ्तार शूटर अमित सिंह।
अर्दली बाजार क्षेत्र में 13 अप्रैल की रात प्रवक्ता अभिनव सिंह की गोली मार कर हत्या करने के मामले में एसटीएफ ने गुरुवार की रात भोजूबीर से शूटर अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, बाइक और मोबाइल बरामद की गई है। पूछताछ में पता चला कि वारदात में अमित के साथ मनोज सिंह और समीर पाल शामिल थे। तीनों ने गोली चलाई थी। तीनों अभिनव केे दोस्त थे। ईंट सप्लाई करने को लेकर उनमें विवाद हो गया था। दोनों गुटों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


मूल रूप से जौनपुर के केराकत क्षेत्र के बीहड़ा निवासी तारकेश्वर सिंह के पुत्र अभिनव सिंह रामेश्वर स्थित एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थे। परिवार शिवपुर के खुशहाल नगर कॉलोनी में रहता है। 13 अप्रैल की रात अभिनव सिंह विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में रहने वाले अपने चाचा संजय सिंह के घर थे। चाचा की एसयूवी लेकर वह महावीर मंदिर चौराहे पर गए थे।

विज्ञापन

 

चौराहे पर ही बदमाशों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। घरवालों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पता चला था कि अभिनव का शिवपुर के जयपार निवासी मनोज सिंह, शिवपुर के उंदी निवासी अमित सिंह  और समीर पाल से विवाद चल रहा था। 13 अप्रैल को दिन में कई बार मनोज की अभिनव से बात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटनास्थल के पास एक दूकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में मनोज और अमित दिखाई दिए थे। जिला पुलिस के अलावा एसटीएफ भी मामले की जांच कर रही थी। एसटीएफ को सर्विलांस के जरिए गुरुवार की रात सूचना मिली कि अमित भोजूबीर दूध सट्टी के पास मौजूद है। घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में मनोज और समीर पाल की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर शैलेश सिंह, विपिन राय, सुनील वर्मा, रंजीत राय, अमित श्रीवास्तव शामिल थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed