{"_id":"5d920fd58ebc3e01451c1ede","slug":"all-prisoners-in-ballia-district-jail-shifted-to-azamgarh-jail-due-to-water-logging","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: जिला जेल के सभी कैदियों को आजमगढ़ और अंबेडकर नगर शिफ्ट किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलिया: जिला जेल के सभी कैदियों को आजमगढ़ और अंबेडकर नगर शिफ्ट किया
Mon, 30 Sep 2019 07:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Sep 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
बारिश का पानी भर जाने से बलिया जिला कारागार सोमवार को खाली कर दिया गया। यहां के सभी 863 बंदियों को कड़ी सुरक्षा में बसों से आजमगढ़ और अंबेडकर नगर की जेलों के लिए रवाना कर दिया गया। बंदियों को स्थानांतरित करने की पूरी कवायद अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी ब्रजभूषण, डीआईजी मनोज तिवारी, डीएम भवानी सिंह खंगारौत और एसपी देवेंद्र नाथ की देखरेख में हुई।
विज्ञापन
339 बंदियों की क्षमता वाली जिला जेल में 863 बंदी बंद थे। बीते बुधवार से तीन दिनों तक हुई भारी बारिश से जेल के अंदर और बाहर घुटने भर तक पानी लग गया था। इससे जेल की व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई थी। जेल अधीक्षक प्रशांत कुमार मौर्य ने डीएम, एसपी समेत उच्चाधिकारियों को जानकारी दी थी और बंदियों को दूसरी जेलों में स्थानांतरित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
लखनऊ से उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद रविवार को 500 बंदियों को आजमगढ़ जेल भेजे जाने की तैयारी थी पर अंतिम समय में एक बस से मात्र 40 बंदियों को भेजा गया। शेष 823 बंदियों को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच एक दर्जन से अधिक बसों से आजमगढ़ और अंबेडकरनगर कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
इसमें कुल 501 बंदियों को, जिसमें 44 महिला बंदी शामिल थीं को आजमगढ़ जबकि 362 बंदियों को अंबेडकर नगर जेल में भेजा गया। एडीजी ब्रजभूषण ने बताया कि जेल की बैरकों समेत सभी जगह बारिश का पानी लग गया है। कैदियों को रहने में काफी मुश्किल हो रही थी। इसलिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई।