{"_id":"5ac4a9734f1c1bdc618b576e","slug":"again-threatening-call-from-pakistan-number-after-varanasi-city-majistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट के बाद इस शख्स को आया पाकिस्तान के नंबर से कॉल, मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट के बाद इस शख्स को आया पाकिस्तान के नंबर से कॉल, मांगी रंगदारी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
कॉलोनाइजर की तहरीर पर एक महीने बाद कैंट पुलिस ने मामला किया दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान के नंबर से दी गई धमकी का मामला अभी सुलझा भी नहीं है कि इसी तरह का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। वाराणसी के मकबूल आलम रोड निवासी कॉलोनाइजर बृजेश यादव के मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
रंगदारी न देने पर बृजेश और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि मामला एक महीना पुराना है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
कैंट थाना अंतर्गत मकबूल आलम रोड निवासी बृजेश यादव ने बताया कि एक महीने पूर्व उनके मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि 50 पेटी रुपया चाहिए। रुपये न देने पर परिवार का कोई सदस्य जिंदा नहीं रह पाएगा। हालांकि कॉल करने वाले ने यह नहीं बताया कि रुपये कब और कहां देने हैं।
विज्ञापन
बृजेश ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी कैंट पुलिस को दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटने लगे। आखिरकार मंगलवार को उनके मामले का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया गया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि जिस नंबर कॉल आई थी उसे क्राइम ब्रांच की साइबर सेल का सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि इसके पहले बीते मार्च महीने में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम के मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर से कॉल कर धमकी दी गई थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और महीने भर बाद भी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।