फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused the SIT to Patna

आरोपियों को पटना ले गई एसआईटी 

Wed, 22 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 22 Jun 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
बिहार टॉपर्स घोटाले के मास्टरमाइंड लालकेश्वर प्रसाद सिंह और मामले की सह आरोपी उनकी पत्नी उषा सिन्हा सोमवार की रात भेलूपुर थाने की हवालात में रखा गया। दोनों को पूरी रात नींद नहीं आई। इंस्पेक्टर के कक्ष से सटे कमरे में फर्श पर चादर बिछाकर वे करवटें बदलते रहे।   इस दौरान दोनों ने कभी सीने में दर्द तो कभी घबराहट की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


हालांकि मंगलवार को दिन निकलने से पहले ही बिहार एसआईटी लालकेश्वर और उषा के अलावा उन्हें शरण देने के आरोपी प्रभात कुमार जायसवाल को लेकर पटना रवाना हो गई। दोनों को 24 घंटे के अंदर न्यायालय में पेश करने की आपाधापी में एसआईटी ने ट्रांजिट रिमांड भी नहीं बनवाया। भेलूपुर थाने में लिखा-पढ़ी कराने के बाद वह तीनों आरोपियों को साथ लेती गई।
विज्ञापन


लालकेश्वर और उषा की मदद करने के आरोप में एसआईटी ने एक शराब कारोबारी को भी   चिह्नित किया है। पुलिस का कहना है कि एसआईटी उस शराब  कारोबारी से पूछताछ करने फिर  यहां आ सकती है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि लालकेश्वर, उषा और प्रभात को लेकर एसआईटी पटना रवाना हो गई है। वाराणसी पुलिस एसआईटी की पूरी मदद कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


... तो नाम-पते की नहीं की जाती तस्दीक
वाराणसी। लालकेश्वर प्रसाद सिंह और उषा सिन्हा से पूछताछ में सामने आया कि वे बीते 10 दिनोें से प्रभात की मदद से शहर के अलग-अलग होटलों, लॉजों, धर्मशालाओं और आश्रमों में ठहरे हुए थे। जो नाम-पता बता देते थे उसी के आधार पर कमरा मिल जाता था। एकाध-दो जगह को छोड़कर आईडी प्रूफ भी नहीं चेक किया गया। जबकि, एसएसपी की ओर से थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश है कि वे अपने इलाके के सभी होटल-लॉज धर्मशालाओं का औचक निरीक्षण कर वहां के रजिस्टरों को चेक करें। यह लापरवाही कभी भी बड़ी मुसीबत का सबब बन सकती है। 


पटना पुलिस को झटका लालकेश्वर गए जेल
लालकेश्वर प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी जदयू की पूर्व विधायक उषा सिन्हा को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में बेऊर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। पटना पुलिस इनका रिमांड चाहती थी, लेकिन अब बुधवार को पुलिस इनकी रिमांड के लिए कोर्ट में याचिका दायर करेगी। तीनों की पटना सिविल कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने लालकेश्वर प्रसाद और उषा सिन्हा की अग्रिम जमानत  याचिका खारिज कर दी। साथ ही पटना पुलिस की इस अपील को भी मानने से इनकार कर दिया कि लालकेश्वर को रिमांड पर लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed