फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused of cheating the youths by pretending to enroll in the army, arrested

वाराणसी: सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर युवकों को ठगने का आरोपी धराया, एक युवक को दिया था फर्जी नियुक्ति पत्र

Fri, 13 Nov 2020 03:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 13 Nov 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating the youths by pretending to enroll in the army, arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर युवकों से ठगी करने के आरोपी बसपा कार्यकर्ता को शुक्रवार को वाराणसी के सिगरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अकथा क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी फेज-3 निवासी लल्लन सिंह यादव के तौर पर हुई है।

विज्ञापन

दरअसल, बिहार के गया जिले के वजीरगंज निवासी दीपक कुमार ने आईजी रेंज से जनवरी में शिकायत की थी। साथ ही सिगरा थाने में केस दर्ज किया गया था। दीपक के अनुसार, उसको और सगे संबंधियों को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर खुद को बसपा कार्यकर्ता बताने वाले लल्लन सिंह यादव ने 28 लाख 50 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन



इसके बाद नियुक्ति पत्र भी थमाया जो फर्जी निकला। नौकरी न मिलने पर पैसा वापस मांगा गया तो कार में बंद कर जान से मारने की धमकी दी गई।

एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया, सिगरा थाने के एसएसआई अमित मिश्रा ने लल्लन को लहुराबीर चौराहा से गिरफ्तार किया है। लल्लन ने स्वीकार किया कि उसने सेना में भर्ती कराने के नाम पर कई युवकों से पैसे लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही कई लोगों को फर्जी अभिलेख तैयार कर नियुक्ति पत्र भी दिए थे। उसने दीपक कुमार से भी फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 28 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। इस काम में उसकी मदद बलिया के फेफना थाना अंतर्गत हजौली निवासी मनीभूषण पांडेय करता था।

फर्जीवाड़े में जो पैसे मिलते थे, उसे दोनों आधा-आधा बांटते थे। एसपी सिटी ने बताया कि मनीभूषण के साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

सिक्किम में बनाया था फर्जी ट्रेनिंग सेंटर
एसएसआई अमित मिश्रा ने बताया कि लल्लन न केवल सेना भर्ती का फर्जी नियुक्ति पत्र देता था, बल्कि सिक्किम में फर्जी ट्रेनिंग सेंटर भी बना रखा था। मनीभूषण सहित गिरोह के अन्य शातिर पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवकों से सीधे संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाकर रुपये ऐंठते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed