फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a teacher ghet harreshsd by fraud, take arnaments and runaway

शिक्षिका बनी ठगी का शिकार, चुनाव आयोग का भय दिखा दो लाख के जेवर लेकर हुए फरार

Tue, 17 Jan 2017 05:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ Updated Tue, 17 Jan 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
a teacher ghet harreshsd by fraud, take arnaments and runaway
दो लाख से अधिक के जेवर लेकर हुए फरार
मऊ शहर में दिनदिहाड़े एक शिक्षिका ठगी की शिकार  बन गई। शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज के निकट सोमवार को लगभग डेढ़ बजे बाइक से पुलिस की वर्दी में आए दो लोगों ने रिटायर शिक्षिका को चुनाव आयोग का भय दिखाकर दो लाख से अधिक के गहने उतरवा लिए।
विज्ञापन

गहने बैग में रखने का नाटक करके दोनों गहने लेकर फरार हो गए। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 शहर के मठिया टोला मुहल्ला निवासी डॉ. कृष्णा पांडेय  शहर के डीएवी इंटर कालेज से प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। उनका रेलवे स्टेशन पर एक बुक स्टॉल है।
विज्ञापन

वे दोपहर में रोजाना की भांति सोमवार को भी रिक्शे से रेलवे स्टेशन जा रही थीं। जब रोडवेज के उत्तर में डीसीएस के पीजी कालेज के सामने पहुंची तो पीछे से पुलिस की वर्दी में बाइक से आए दो लोगों ने रिक्शे को रुकवाया और कहा कि हम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चेंकिग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप अपना बैग चेक करवा लीजिए। बैग की तलाशी लेने के बाद दोनों ने पहने गए गहनों की ओर इशारा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग का निर्देश है कि कोई इतने अधिक सोने के गहने पहनकर या लेकर नहीं चल सकता।
आप इन्हें उतार कर बैग में रख लीजिए। शिक्षिका ने उनके कहने पर दोनों हाथों में पड़ी 50 ग्राम सोने की चूडियां, पुखराज और मोती की दो अंगूठियां उतार दीं। शिक्षिका के अनुसार इन गहनों की कीमत दो लाख रुपयों से अधिक है।
उन लोगों ने उनके सामने गहनों को उनके पर्स में रखने का नाटक किया और चेन बंदकर बैग उन्हें सौंप दिया। जब शिक्षिका ने रेलवे स्टेशन पर अपने बुक स्टॉल पहुंचकर गहने पहनने के लिए बैग खोला तो उसमें गहने नहीं थे।

वे समझ गईं कि उनसे ठगी हो गई है। शिक्षिका तुरंत कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत सीओ पंकज सिंह का कहना है कि इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed