फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a son burn himself after his mother refuse to give money

मां ने नहीं दिए 500 रुपये तो इकलौते बेटे ने आग लगाकर दी जान

Mon, 22 May 2017 11:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 22 May 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
a son burn himself after his mother refuse to give money
आग लगाकर दी जान
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी डीरेका कर्मी हरिनाथ प्रजापति के इकलौते बेटे मंगल प्रजापति (18) ने रविवार की सुबह खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। परिवारीजन मंगल को डीरेका अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मंगल ने अपनी मां से पांच सौ रुपये मांगे थे। रुपये न मिलने पर उसने ये आत्मघाती कदम उठा लिया।
डीरेका में कारपेंटर पद पर तैनात हरिनाथ प्रजापति का पहाड़ी गांव में मकान है।

हरिनाथ की चार बेटियां और इकलौता बेटा मंगल था। मंगल शादियों में बिजली सजावट और डीजे का काम करता था। रविवार सुबह वह बाबा कीनाराम आश्रम से दर्शन-पूजन कर घर आया और मां गीता देवी से पांच सौ रुपये मांगे।
विज्ञापन


उसकी मां ने कहा कि अभी रुपये नहीं हैं तो मंगल ने घर के एक कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद कमरे से धुआं निकलता देख परिवारीजनोें ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी भाग कर मौके पर आए। दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने देखा कि मंगल आग की लपटों में घिरा हुआ था। किसी तरह आग बुझाई गई लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। मंगल की मौत के बाद से उसकी मां गीता देवी रह-रहकर अचेत हो जा रही हैं और चारों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed