फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   a prison attack on jailor in mirzapur district jail

मिर्जापुर जेल में बंदी ने किया जेलर पर हमला, फिर जानें क्या हुआ

Fri, 10 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर Updated Fri, 10 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
a prison attack on jailor in mirzapur district jail
गैर इरादतन हत्या के आरोप में जेल में है आरोपी - फोटो : फाइल फोटो
मिर्जापुर जिला जेल के बैरक नंबर दो में गैर इरादतन हत्या के आरोपी एक बंदी ने अच्छा खाना और मोबाइल फोन की मांग पूरी नहीं करने पर गुरुवार की सुबह  जेलर पर हमला कर दिया। बंदी रक्षकों ने आरोपी को दबोचकर दूसरे बैरक में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


कटरा कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती नटवां निवासी दिनेश शर्मा को गैर इरादतन हत्या के आरोप में सात फरवरी 2016 को देहात कोतवाली पुलिस ने  गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

बैरक नंबर दो में बंद दिनेश कुछ दिनों से जेलर से अच्छा खाना उपलब्ध कराने की मांग कर रहा था।
नौ फरवरी की सुबह जेलर ने बैरक नंबर दो के बंदियों को गिनती के लिए लाइन में खड़ा किया गया तो दिनेश ने उनसे मोबाइल फोन, अच्छा खाना मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर वह जेलर पर हमला करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। बंदी रक्षकों ने दबोचकर उसे दूसरे बैरक में बंद कर दिया।  जिला कारागार के जेलर डा. समर बहादुर सिंह ने बताया कि  बंदी को दूसरे बैरक में बंद करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed