{"_id":"58aafd714f1c1b0853b23333","slug":"a-police-man-suspaind-in-mirzapur-in-charge-of-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुरः अपनी जगह होमगार्ड से चुनाव ड्यूटी करा रहा सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुरः अपनी जगह होमगार्ड से चुनाव ड्यूटी करा रहा सिपाही निलंबित
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Tue, 21 Feb 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान में अपने स्थान पर होमगार्ड को अपनी वर्दी राइफल व कारतूस देकर ड्यूटी कराने वाले सिपाही निलंबित कर दिया गया है। उस पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मिर्जापुर एसपी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया है।
विधान सभा चुनाव में तीन चरणों के लिए मिर्जापुर के 11 सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें कटरा कोतवाली के बरौधा पुलिस चौकी पर तैनात गंगाधर राय निवासी पकड़ी थाना सुहवल जनपद गाजीपुर की ड्यूटी लगाई थी।
उसने खुद ड्यूटी पर जाने के बजाय अपने रिश्तेदार विकास तिवारी निवासी बलिया भेज दिया था। विकास होमगार्ड था और बरखास्त है। सिपाही ने उसे अपनी वर्दी, सरकारी राइफल व पांच कारतूस भी दे दी थी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद के अदौली बूथ पर 19 फरवरी को मतदान में वह तैनात था। इसी दौरान सीओ उमाशंकर मतदान का निरीक्षण करने पहुंचे तो विकास ने सीओ को झुक कर सलाम किया, जिससे उनको आशंका हुई। वर्दी देखा तो बेल्ट में गड़बड़ी मिली। आशंका होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
इमिलया थानाध्यक्ष ने फर्जी सिपाही विकास तिवारी व सिपाही गंगाधर राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उसे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।