{"_id":"5aeb2d9c4f1c1b05418b7e69","slug":"a-person-shot-dead-in-ghazipur-after-he-catch-chain-snatcher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई की चेन छीनने पर बदमाशों से भिड़ा बड़ा भाई, सरेराह गोली मार दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटे भाई की चेन छीनने पर बदमाशों से भिड़ा बड़ा भाई, सरेराह गोली मार दी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Fri, 04 May 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर में गुरुवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने शादी में जा रहे बाइक सवार से लूट का विरोध करने पर उसके साथ जा रहे युवक के बड़े भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। बदमाशों की गोली से युवकों के साथ जा रही महिला भी घायल हो गई। उसे वाराणसी रेफर किया गया है। वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया।
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के मझली निवासी विजयी राजभर का पूरा परिवार एक शादी में शामिल होने जा रहा था। परिवार के सदस्य तीन बाइकों पर सवार थे। सुनील राजभर (35) पुत्र विजयी राजभर तथा छोटा भाई मनीष राजभर एक बाइक पर थे।
जबकि तीसरा भाई सूरज राजभर अपनी चाची शांति देवी (50) के साथ दूसरी बाइक पर सवार था और तीसरी बाइक पर सुनील का मौसेरा भाई भी सवार था। सभी अपने फुआ के घर मिर्जापुर गांव के कुटी मौजा निवासी रामसवेक राजभर की पुत्री की शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
तीनों मिर्जापुर पानी टंकी के पास पहुंचे कि पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने मनीष को ओवरटेक किया व तमंचा दिखा कर रोक लिया। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने मनीष के गले की चेन छीनने की कोशिश की तो मनीष के पीछे बैठा बड़ा भाई सुनील बदमाशों से भिड़ गया इस पर एक बदमाश ने उसके सिर में गोली मार दी।

सरेराह गोली चलने से फैली दहशत
वारदात के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
उसी समय सूरज की बाइक आती दिखी जिस पर बदमाशों ने उस पर भी गोली चला दी, जो सूरज के पीछे बैठी उसकी चाची शांति देवी के पैर में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ी। फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
ग्रामीणों ने सुनील और उसकी चाची को मिर्जापुर स्थित पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया और शांति देवी को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।
उधर, वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने पीएचसी के सामने तियरा-प्यारेपुर मार्ग पर मृतक का शव रखकर जाम कर दिया। जानकारी होने पर एसडीएम जखनियां विजय शंकर तिवारी, सीओ भुड़कुड़ा आलोक प्रसाद कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में लगे हुए हैँ, लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम चल रहा था। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी और मामले का पर्दाफाश करने के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।