फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A person killed in ghazipur when he went girlfriend home

गाजीपुरः रात में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 16 Mar 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 16 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
A person killed in ghazipur when he went girlfriend home
चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : demo
यूपी के गाजीपुर जिले में एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी।  युवती के परिजनों ने उसे पीट पीट कर मार डाला।  घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।  घटना करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कुसहॉ डेहमा गांव में बुधवार देर रात घटी।
विज्ञापन


 इसी थाना क्षेत्र के मिश्रपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र राम (25) ताजपुर स्टेशन के पास कौशल विकास केंद्र खोलकर गांव के युवक-युवतियों को कंप्यूटर सेंटर चलाता था। इस सेंटर पर कुसहॉ डेहमा गांव की एक युवती भी कंप्यूटर सिखने आते थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान केंद्र संचालक और युवती में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया और वह उसके घर आने-जाने लगा। करीब दो माह पूर्व युवती के परिजनों ने युवक को घर आने से उसे मना कर दिया था।

बुधवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव चला गया और घर में घुसने लगा। युवती के परिजनों को इस बात की भनक लग गई। परिजनों ने युवक को घर में ही पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और चोर-चोर चिल्लाने लगे।

ग्रामीणों ने चोर समझ कर पीटा

A person killed in ghazipur when he went girlfriend home
 आवाज सुनकर अन्य ग्रामीणों की नींद टूट गई।वो मौके पर पहुंचे और युवक को मारने लगे। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने चोर पकड़े जाने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी ले गई।

यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आई और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में चार नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधाकर राय ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed